बिलासपुर के इस सरकारी स्कूल में एक साल से नहीं है नियमित शिक्षक, 13 बच्चों की पढ़ाई डेपुटेशन के भरोसे

Published:

श्री नयना देवी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोआ का मामला, स्कूल प्रबंधन समिति बोली- बच्चों की नींव कमजोर हुई तो भविष्य कैसे बनेगा

जब स्कूल में शिक्षक ही नहीं होगा तो बच्चे कैसे पढ़ेंगे और उनका भविष्य कैसे संवरेगा? हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोआ की स्थिति शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इस सरकारी स्कूल में पिछले करीब एक वर्ष से कोई नियमित शिक्षक कार्यरत नहीं है।

ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस प्राथमिक पाठशाला में करीब 13 छोटे बच्चे पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा की उम्मीद के साथ सरकारी स्कूल भेजते हैं, लेकिन स्कूल में नियमित शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल स्कूल में शिक्षा व्यवस्था डेपुटेशन पर आने वाले शिक्षकों के भरोसे चल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी किसी शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाती है तो कभी किसी दूसरे शिक्षक को डेपुटेशन पर भेज दिया जाता है। कुछ समय बाद शिक्षक बदल जाने से बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता नहीं बन पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नेताओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन स्कूल की स्थिति में अब तक कोई स्थायी बदलाव नहीं हुआ।

स्कूल प्रबंधन समिति ने उठाई स्थायी शिक्षक की मांग

स्कूल प्रबंधन समिति सलोआ के प्रधान अजय कुमार ने कहा कि स्कूल में वर्तमान में नियमित शिक्षक नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा की नींव अगर कमजोर होगी तो उनके भविष्य की मजबूत इमारत कैसे तैयार होगी।

अजय कुमार ने कहा कि नेताओं और अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो मिलते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि स्कूल में डेपुटेशन पर शिक्षक भेजे जा रहे हैं। कभी एक शिक्षक तो कभी दूसरे शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है।

शिक्षा विभाग ने बताई शिक्षक न पहुंचने की वजह

मामले को लेकर शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरुण गौतम ने बताया कि स्कूल में नियमित शिक्षक की नियुक्ति के आदेश किए गए थे, लेकिन संबंधित शिक्षक वहां ज्वाइन नहीं कर पाए और बाद में अपने आदेश किसी अन्य स्कूल में करवाकर वहां तैनात हो गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक अन्य शिक्षक को सलोआ स्कूल भेजा गया, लेकिन यह मामला भी न्यायालय में चला गया। इसी कारण फिलहाल स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था डेपुटेशन के माध्यम से की जा रही है।

अब सवाल यह है कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के बीच सलोआ स्कूल के 13 बच्चों की नियमित पढ़ाई की व्यवस्था कब तक अस्थायी शिक्षकों के भरोसे चलेगी? ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति की मांग है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल में जल्द से जल्द स्थायी शिक्षक की व्यवस्था की जाए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें