बा मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी, एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने लिया मानव सेवा का संकल्प

बा मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी, एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने लिया मानव सेवा का संकल्प
बा मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी, एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने लिया मानव सेवा का संकल्प

Published:

प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने भावी चिकित्सकों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी के साथ सेवा करने का दिया संदेश

पंडित जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा के दरबार हॉल में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने भावी चिकित्सकों को चिकित्सा ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों के समन्वय से समाज की सेवा करने का संदेश दिया।

डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि व्हाइट कोट सेरेमनी भावी चिकित्सकों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। सफेद कोट केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। चिकित्सा का पेशा सीधे मानवता की सेवा से जुड़ा है, इसलिए प्रत्येक चिकित्सक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों के साथ करना चाहिए।

उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें। चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के लिए किताबी ज्ञान के साथ मरीजों के प्रति सहानुभूति, विनम्र व्यवहार और उनकी समस्याओं को समझना भी जरूरी है। एक अच्छा चिकित्सक वही है, जो उपचार के साथ मरीज को भरोसा, सम्मान और मानसिक संबल भी प्रदान करे।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अध्ययनकाल से ही अनुशासन, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और चिकित्सा संबंधी नैतिक सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि महाविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में कुशल, जिम्मेदार और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने सभी एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को उनके चिकित्सा जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि मरीजों की सेवा, उनके विश्वास की रक्षा और मानव जीवन का सम्मान प्रत्येक चिकित्सक की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर अकादमिक को-ऑर्डिनेटर डॉ. श्रीधर राव, डॉ. डेजी, डॉ. संजीव, डॉ. हानिश, डॉ. शैलजा और डॉ. ऊर्जा बाली सहित अन्य उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें