शिमला में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें

शिमला में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें
शिमला में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें

Published:

गंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिरस में डूबी पहाड़ों की रानी, 19 सितंबर को राधाष्टमी पर होगा आयोजन का समापन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कान्हा के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन की स्वरलहरियों से पूरी पहाड़ों की रानी भक्तिरस में डूबी नजर आई।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में मध्य रात्रि विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गईं, जबकि भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर सभा के सेवादार और पदाधिकारी व्यवस्था संभालते रहे।

मंदिर धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने बताया कि सभा पिछले 137 वर्षों से जन्माष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा, आस्था और प्रेम के साथ मनाती आ रही है। इस वर्ष 1 सितंबर को हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। इसके बाद 2 सितंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

उन्होंने बताया कि 3, 4 और 5 सितंबर को मंदिर में सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पंजाब, कोठा, यमुनानगर और बिलासपुर से महात्माओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जन्माष्टमी के दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे।

प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार प्रसाद वितरण की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। रात्रि में प्रसाद पैकेट के रूप में वितरित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से प्रसाद मिल सके और मंदिर परिसर में भीड़ को व्यवस्थित रखा जा सके।

आयोजन के तहत 6 सितंबर को नंदोत्सव और 56 भोग का भंडारा आयोजित किया जाएगा। जन्माष्टमी से शुरू हुआ यह धार्मिक उत्सव 19 सितंबर को राधाष्टमी के पावन पर्व पर संपन्न होगा। मंदिर में चल रहे भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के चलते श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें