घ्याल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, डोलन बना ऑल राउंड बेस्ट स्कूल

घ्याल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, डोलन बना ऑल राउंड बेस्ट स्कूल
घ्याल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, डोलन बना ऑल राउंड बेस्ट स्कूल

Published:

सदर-स्वारघाट जोन के 14 स्कूलों के 120 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विकास ठाकुर ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

घ्याल में सदर और स्वारघाट जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घ्याल में हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में दोनों जोन के 14 स्कूलों से करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वॉलीबॉल में कोल वैली पब्लिक स्कूल नेहर विजेता और राजकीय उच्च विद्यालय परोही उपविजेता रहा। खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय लुहारड़ा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय डोलन उपविजेता रहा।

बैडमिंटन में राजकीय उच्च विद्यालय मंगरोट विजेता और राजकीय उच्च विद्यालय उतापर उपविजेता रहा। कबड्डी में राजकीय उच्च विद्यालय दिगथली ने विजेता का खिताब जीता, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय डोलन उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में राजकीय उच्च विद्यालय घ्याल ने बाजी मारी। वहीं, ऑल राउंड बेस्ट स्कूल का पुरस्कार राजकीय उच्च विद्यालय डोलन को दिया गया।

समापन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्कूल के कार्यकारी हेडमास्टर रमन कुमार और स्टाफ ने मुख्यातिथि विकास ठाकुर को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में विकास ठाकुर ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहने और अपने साथियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विकास ठाकुर ने अपनी नेक कमाई से 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।

इस अवसर पर सतपाल शर्मा, खेल प्रभारी एवं पीईटी सुनील कुमार, पीईटी यूनियन के प्रधान मुकेश, चमन लाल वर्मा, प्रेम सिंह, ज्योत्सना, शीला देवी, विपिन, रविन्द्र, सतीश कुमार, अश्वनी, रमेश, नरेश, मस्त राम, ललित कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें