जोनल स्तरीय बालक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, पंडोह ने कबड्डी में मारी बाजी; कटिंडी बना ओवरऑल चैंपियन

Published:

चम्पा ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, हार से निराश न होकर संघर्ष जारी रखने का दिया संदेश

जोनल स्तरीय बालक खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस नेत्री चम्पा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों व टीमों को ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत के पल जीवनभर आगे बढ़ने और विजेता बनने की प्रेरणा देते हैं। मैदान में उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और हार से निराश न होकर दोबारा संघर्ष करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोह ने कबड्डी का खिताब अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में पंडोह ने कोटमोरस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

कटिंडी स्कूल ने वॉलीबॉल और शतरंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते। खो-खो में घ्राण विजेता और कटिंडी उपविजेता रहा। योग प्रतियोगिता में तरयाम्बली ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नसलोह उपविजेता रहा। मार्च पास्ट में दरंग और पीएमएस मंडी को विजेता चुना गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीबीएसई मंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा सम्मान ओवरऑल चैंपियन का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटिंडी ने जीता। चम्पा ठाकुर ने सफल आयोजन के लिए एसएमसी और स्कूल प्रशासन को भी बधाई दी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें