हमीरपुर में पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्याओं का मौके पर समाधान, ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ के तहत लगा शिविर
हमीरपुर में पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्याओं का मौके पर समाधान, ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ के तहत लगा शिविर
By MukulDev Rakshpati (TV Incharge)
Published:
मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट के अहमदनगर सेंटर से पहुंचे अधिकारी, पूर्व सैनिकों और परिजनों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट की ओर से विशेष शिविर आयोजित किया गया। ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ अभियान के तहत ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक परिसर में लगाए गए इस शिविर में कई पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया गया।
शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सेना की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। इस पहल का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पेंशन संबंधी मामलों में सहायता उपलब्ध करवाना और उन्हें उपलब्ध सुविधाओं से अवगत करवाना रहा।
अहमदनगर सेंटर से पहुंचे अधिकारी और सैनिक
इस अवसर पर कर्नल चंद्रशेखर ने मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट के अहमदनगर (महाराष्ट्र) सेंटर से पहुंचे अधिकारियों और सैनिकों का स्वागत किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए विशेष शिविर आयोजित करने पर रेजिमेंट का आभार व्यक्त किया।
कर्नल चंद्रशेखर ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में यह सराहनीय पहल है। ऐसे शिविरों से पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के साथ-साथ सेना की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी मिलती है।
पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...
बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...
हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...