बिलासपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू, दिसंबर तक चलेंगी जागरूकता गतिविधियां

बिलासपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू, दिसंबर तक चलेंगी जागरूकता गतिविधियां
बिलासपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू, दिसंबर तक चलेंगी जागरूकता गतिविधियां

Published:

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली, गांवों, स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकू मुक्त बनाने पर रहेगा जोर

युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से बिलासपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू किया गया है।

अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने शहर में नारे लगाकर लोगों को तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने का संदेश दिया। यह अभियान दिसंबर तक चलेगा, जिसके तहत जिलेभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और गांवों, स्कूलों तथा कॉलेजों को तंबाकू मुक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गांवों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। यह लाइसेंस पंचायत सचिव जारी कर सकेंगे। बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकेगा। इसके अलावा प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तंबाकू कंपनियां विशेष रूप से युवाओं को अपना लक्ष्य बनाती हैं। युवाओं को सिगरेट, बीड़ी, हुक्का और अन्य तंबाकू उत्पादों से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें