हिमाचल की गोल्डन माहशीर अब पश्चिम बंगाल में भी बढ़ाएगी पहचान, भेजी गई 2 हजार फिंगरलिंग्स

 हिमाचल की गोल्डन माहशीर अब पश्चिम बंगाल में भी बढ़ाएगी पहचान, भेजी गई 2 हजार फिंगरलिंग्स
हिमाचल की गोल्डन माहशीर अब पश्चिम बंगाल में भी बढ़ाएगी पहचान, भेजी गई 2 हजार फिंगरलिंग्स

Published:

मंडी के मच्छियाल स्थित राष्ट्रीय माहशीर फार्म में हुआ उत्पादन, पहले चरण की सफलता के बाद 10 हजार मछलियों की खेप भेजने की योजना

हिमाचल प्रदेश के मत्स्य विभाग ने गोल्डन माहशीर के उत्पादन और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राज्य मछली गोल्डन माहशीर की 2 हजार फिंगरलिंग्स यानी मत्स्य बीज अंगुलिकाओं की पहली खेप पश्चिम बंगाल भेजी गई है।

मंडी जिले के मच्छियाल स्थित राष्ट्रीय माहशीर फार्म में उत्पादित इन मछलियों के माध्यम से हिमाचल की गोल्डन माहशीर अब दूसरे राज्यों में भी अपनी पहचान बनाएगी।

मत्स्य विभाग के अनुसार, पहले चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण में 10 हजार गोल्डन माहशीर फिंगरलिंग्स पश्चिम बंगाल भेजने की योजना है। इस पहल से प्रदेश में मत्स्य पालन, स्वरोजगार और व्यवसाय के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

गोल्डन माहशीर अपने सुनहरे रंग, ताकत और विशेष खूबियों के कारण देशभर में अलग पहचान रखती है। यह हिमाचल प्रदेश की राज्य मछली होने के साथ-साथ हिमालयी नदियों और जलाशयों के पारिस्थितिक संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में गोल्डन माहशीर को लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में इसके वैज्ञानिक प्रजनन, संरक्षण और संवर्धन का विशेष महत्व है। हिमाचल के पोंग और गोबिंद सागर जलाशयों में भी यह प्रजाति पाई जाती है और स्थानीय मछुआरा समुदायों की आजीविका में योगदान देती है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें