अंडर-14 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रितिक का चयन, GSSS धार में हुआ भव्य स्वागत

अंडर-14 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रितिक का चयन, GSSS धार में हुआ भव्य स्वागत
अंडर-14 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रितिक का चयन, GSSS धार में हुआ भव्य स्वागत

Published:

प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा और स्कूल स्टाफ ने दी बधाई, कोच प्रकाश चंद व डीपी पार्वती देवी के योगदान को सराहा

मंडी जिले के पधर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार के लिए गर्व का अवसर है। विद्यालय के होनहार विद्यार्थी रितिक का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के बाद विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा और समस्त विद्यालय परिवार ने रितिक का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने उसे फूलों की बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने कहा कि रितिक की सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर रितिक को प्रशिक्षित करने वाले टीम कोच एवं पीटीआई प्रकाश चंद और डीपी पार्वती देवी को भी विशेष बधाई दी गई। विद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों ने रितिक की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

रितिक की यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के महत्व को दर्शाती है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें