हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Published:

बड़सर के टंगोल गांव के 11 वर्षीय विशाल ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में केरल के पहलवान को हराया, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने घर पहुंचकर दी बधाई

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के टंगोल गांव के विशाल ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। विशाल ने अंडर-11 के 34 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल राज्य के प्रतिद्वंद्वी पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर तक उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विशाल की इस उपलब्धि से बड़सर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विशाल ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में सातवीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने ग्रेपलिंग कुश्ती के गुर अपने पिता संजय ठाकुर से सीखे हैं। संजय ठाकुर स्वयं पहलवान हैं और कुश्ती में कई बड़े पहलवानों को पराजित कर चुके हैं। प्रतियोगिता के लिए उन्होंने ही विशाल को तैयारी करवाई थी।

विशाल ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और गुरुजनों को दिया। उनकी बहन समृद्धि ठाकुर और माता सोनू देवी ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि विशाल इस प्रतियोगिता के लिए काफी दिनों से कड़ी मेहनत कर रहा था और उसकी सफलता में पिता संजय ठाकुर की अहम भूमिका रही है।

स्थानीय निवासी एवं पूर्व उपप्रधान श्याम लाल शर्मा ने भी विशाल की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि विशाल के पिता संजय ठाकुर स्कूल में अन्य बच्चों को भी ग्रेपलिंग कुश्ती का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि वे भी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने विशाल ठाकुर के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर हमीरपुर जिले का नाम रोशन करना गर्व की बात है। विधायक ने विशाल के परिजनों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें