हमीरपुर में नशामुक्त भारत और फिट इंडिया का संदेश लेकर दौड़े 300 युवा

हमीरपुर में नशामुक्त भारत और फिट इंडिया का संदेश लेकर दौड़े 300 युवा
हमीरपुर में नशामुक्त भारत और फिट इंडिया का संदेश लेकर दौड़े 300 युवा

Published:

SAI NCOE और MY Bharat के संयुक्त सहयोग से मिनी मैराथन आयोजित, प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार और नकद राशि देकर किया सम्मानित

नशामुक्त भारत और फिट इंडिया का संदेश लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) हमीरपुर ने मिनी मैराथन का आयोजन किया। MY Bharat और फिट इंडिया पहल के सहयोग से SAI NCOE हमीरपुर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 250 से 300 बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और शारीरिक फिटनेस, खेलकूद तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी दिनचर्या में खेल एवं फिटनेस को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त और शारीरिक रूप से स्वस्थ युवा मजबूत, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

SAI NCOE हमीरपुर की सेंटर इंचार्ज दिव्या तिवारी शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और फिटनेस के प्रति जागरूक करना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, सक्रिय और नशामुक्त युवा सशक्त राष्ट्र की नींव हैं।

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों और युवाओं को मेडल, पुरस्कार, नकद राशि और जलपान वितरित किया गया। दिव्या तिवारी शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, MY Bharat की टीम और कार्यक्रम में सहयोग देने वाले लोगों को बधाई दी।

उन्होंने भविष्य में भी खेल, फिटनेस और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसी गतिविधियां जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें