राष्ट्रीय एकता दिवस पर माय भारत ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के जरिए दिया नशे के खिलाफ संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला ऊना के बंगाणा स्थित ITI में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में माय भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई।
माय भारत के जिला युवा समन्वयक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला युवा समन्वयक प्रदीप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। माय भारत की ओर से देशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशा मुक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का सपना साकार हो सकता है। कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और सामाजिक मुद्दों पर विचार रखने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube