चंबा में STF की बड़ी कार्रवाई, 9.028 किलो चरस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चंबा में STF की बड़ी कार्रवाई, 9.028 किलो चरस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार
चंबा में STF की बड़ी कार्रवाई, 9.028 किलो चरस के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Published:

तीसा के खखरी डैम साइट संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तरी रेंज कांगड़ा की टीम ने एक व्यक्ति को 9 किलो 28 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 9.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गांव मंडका, डाकघर थल्ली, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक परमेश शर्मा की अगुवाई में STF की टीम ने शुक्रवार देर रात तीसा क्षेत्र के खखरी डैम साइट संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 9.028 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि STF की टीम ने 9 किलो 28 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें