बिलासपुर की बृज मार्शल आर्ट अकैडमी के 26 बच्चों ने हासिल की कराटे में कलर बेल्ट

बिलासपुर की बृज मार्शल आर्ट अकैडमी के 26 बच्चों ने हासिल की कराटे में कलर बेल्ट
बिलासपुर की बृज मार्शल आर्ट अकैडमी के 26 बच्चों ने हासिल की कराटे में कलर बेल्ट

Published:

येलो, ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सभी बच्चे सफल, मुख्य अतिथि नरेंद्र पंडित ने बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित बृज मार्शल आर्ट अकैडमी के 26 बच्चों ने कराटे की कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर अकैडमी का नाम रोशन किया है। 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस परीक्षा में सभी 26 बच्चों ने भाग लिया और कड़ी मेहनत के दम पर येलो, ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट हासिल की।

परीक्षा के दौरान बच्चों को बेल्ट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका समिति बिलासपुर के उपाध्यक्ष नरेंद्र पंडित उपस्थित रहे।

बृज मार्शल आर्ट अकैडमी वर्ष 2019 से बच्चों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रही है। अकैडमी के निदेशक एवं टेक्निकल डायरेक्टर सिहान बृजलाल चौहान (सिक्स डिग्री ब्लैक बेल्ट) ने बताया कि वर्तमान में अकैडमी में करीब 82 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इसके अलावा शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल दशमल, लदरौर और हार्मनी ऑफ हिमालयस पब्लिक स्कूल बिलासपुर में भी बच्चों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अकैडमी के बच्चे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक भी जीत चुके हैं।

कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में आराध्य, आरव, यशस्वी, आदित्य, हर्षिता, भौमिक, ग्रितिक, प्रत्यूष शर्मा, आरुही, अंशुमन, वरेण्य, अमाया, विनय, अभिनंदन और प्रियल ने येलो बेल्ट हासिल की। वहीं किमाया और शुभांगिनी को ऑरेंज बेल्ट मिली, जबकि वंशिका ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। इस परीक्षा में हार्मनी ऑफ हिमालयस पब्लिक स्कूल बिलासपुर के छह बच्चे भी शामिल रहे।

परीक्षा बृजलाल चौहान (सिक्स डिग्री ब्लैक बेल्ट), कुलदीप (अध्यक्ष, बृज कराटे क्लब एवं ब्लैक बेल्ट), खेमराज (ब्लैक बेल्ट) और कोमल (कोषाध्यक्ष एवं ब्लैक बेल्ट) की उपस्थिति में आयोजित हुई।

मुख्य अतिथि नरेंद्र पंडित ने बच्चों को बेल्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी है।

इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के साथ अच्छा खिलाड़ी बनने का अवसर मिलता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को प्रतिदिन एक घंटा ऐसी गतिविधियों के लिए देने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि मार्शल आर्ट बच्चों को नशे से दूर रखने में भी मददगार हो सकता है।

अंत में अकैडमी के निदेशक सिहान बृजलाल चौहान ने मुख्य अतिथि, उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और बच्चों के अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेल्ट हासिल करने वाले सभी बच्चों को बधाई दी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें