इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला में मनाया संकल्प दिवस, CM सुक्खू बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र कमजोर कर रही BJP

Published:

रिज मैदान में मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा- लोकतंत्र बचाने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे देशभर के लोग

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला के रिज मैदान में राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, यादविंद्र गोमा और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में इंदिरा गांधी का अहम योगदान रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय एकता, बैंकों के राष्ट्रीयकरण और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भी इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर करोड़ों लोगों के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और लोगों के मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में देशभर से लोग जुटेंगे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सरकारें बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता और भूमिका पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें