अनिता वर्मा का BJP पर निशाना, बोलीं- बड़े राज्यों में करती है वोट चोरी, हिमाचल में नहीं करवाया विकास

Published:

पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर लगाए आरोप, HRTC के दुरुपयोग का भी उठाया मुद्दा

पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर वोट चोरी को लेकर निशाना साधा है। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छोटे राज्यों में वोट चोरी जैसे हथकंडे नहीं अपनाती, ताकि देश में उसकी साफ-सुथरी छवि बनी रहे। वहीं, बड़े राज्यों में भाजपा वोट चोरी के हथकंडे अपनाकर सत्ता हासिल करती है।

अनीता वर्मा ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए अनीता वर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद कोई विकासात्मक कार्य नहीं करवाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ही विकास कार्य करवाए, जो लोगों के लिए विनाशकारी साबित हुए।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए अनीता वर्मा ने भाजपा सरकार के समय HRTC बसों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में बुलाया गया,

जिसके लिए HRTC की बसों का जमकर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान HRTC की देनदारियां काफी बढ़ गई थीं, जिन्हें चुकाने में कांग्रेस सरकार को काफी समय लगा। अनीता वर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पिछले तीन वर्षों में पहली बार HRTC बसों का उपयोग लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें