जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- चार साल में कुछ नहीं किया, अब जनता का ध्यान भटका रही सरकार

Published:

ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का वर्ष नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चार साल के कार्यकाल में विकास के मोर्चे पर कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं कर सकी है और अब चुनावी वर्ष में जनता का ध्यान अपनी नाकामियों से भटकाने का प्रयास कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और केंद्र सरकार को कोसने के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार के चार साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने के लिए तैयार है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि हिमाचल में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने ऊना जिला मुख्यालय के होटल सहित विभिन्न स्थानों पर हुए गोलीकांडों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं में कई लोगों की जान गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन कानून व्यवस्था सुधारने के बजाय आम लोगों को प्रताड़ित करने में जुटे हैं। जयराम ठाकुर ने पिछले वर्ष ऊना के एक होटल में हुए गोलीकांड को लेकर भी सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

नशा तस्करी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित होने के कारण ऊना जिला नशा तस्करी के लिहाज से संवेदनशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार चिंता का विषय बना हुआ है, लेकिन सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत वॉकाथॉन में चार से आठ घंटे तक धूप में खड़ा रखने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसे विद्यार्थियों के साथ प्रताड़ना बताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल आयोजनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई जरूरी है।

चुनावी वर्ष में जनता मांगेगी सरकार से हिसाब

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए नए मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग विकास, सुरक्षा और बेहतर प्रशासन की अपेक्षा कर रहे हैं और सरकार को अपने कामकाज का हिसाब देना होगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें