बिलासपुर में 41वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 12 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बिलासपुर में 41वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 12 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
बिलासपुर में 41वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 12 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Published:

मंत्री राजेश धर्मानी ने किया शुभारंभ, बोले- प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता व सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध

पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में शनिवार को 41वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम योजना, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने किया।

31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, फुटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स सहित छह खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्मानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करती हैं।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर वित्तीय सहायता और सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। अंडर-19 स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को डाइट मनी के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाले खिलाड़ियों को हवाई यात्रा और इससे कम दूरी के लिए रेल यात्रा की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है।

उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियाई खेलों और ओलंपिक जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि देने का प्रावधान भी किया गया है।

राजेश धर्मानी ने कहा कि खेलों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी विकसित हो रहे हैं। कोच, ग्राउंड्समैन, सपोर्ट स्टाफ और इवेंट मैनेजर सहित खेलों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए करियर की संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को बेहतर भविष्य और करियर के अवसर के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें