वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन कल, हिमाचल से उमड़ेगा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Published:

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार

वोट चोरी के मुद्दे पर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस शक्ति प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

रैली में भाग लेने के लिए हिमफेड के चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में आवाज उठ रही है और जनता की नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेश्वर चौहान ने कहा कि रविवार को दिल्ली में होने वाली रैली में लाखों लोग जुटकर लोकतंत्र से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह किसी एक राज्य या राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता के मताधिकार से जुड़ा सवाल है।

चौहान ने आरोप लगाया कि मशीनों और अन्य हथकंडों के जरिए सत्ता हासिल करने की कोशिशों को लेकर देशभर में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब इस मुद्दे पर जवाब चाहती है और लोकतंत्र में जनता की आवाज का सम्मान होना चाहिए। सरकार को लोगों की भावनाओं को समझना चाहिए।

हिमफेड चेयरमैन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे वक्त रहते जाग जाना चाहिए और जनता से टकराव का रास्ता अपनाने के बजाय उसकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने लोगों की आवाज को अनसुना करना जारी रखा तो आने वाले समय में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

चौहान ने कहा कि दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन देशभर में उठ रही आवाज का बड़ा मंच बनेगा और इसमें हिमाचल प्रदेश की भागीदारी भी मजबूती से दर्ज होगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें