SIR के समर्थन में 4 नवंबर को मंडी में भाजपा की पदयात्रा, जयराम ठाकुर होंगे शामिल

SIR के समर्थन में 4 नवंबर को मंडी में भाजपा की पदयात्रा, जयराम ठाकुर होंगे शामिल
SIR के समर्थन में 4 नवंबर को मंडी में भाजपा की पदयात्रा, जयराम ठाकुर होंगे शामिल

Published:

पड्डल ग्राउंड से बाजार होते हुए सेरी मंच तक निकलेगी पदयात्रा, राकेश जम्वाल ने कार्यकर्ताओं से किया ‘मंडी चलो’ का आह्वान

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के समर्थन में भाजपा 4 नवंबर को मंडी में पदयात्रा और जनसभा आयोजित करेगी। भाजपा विधायक एवं प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने बताया कि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

पदयात्रा पड्डल ग्राउंड से शुरू होकर बाजार होते हुए सेरी मंच तक पहुंचेगी।

राकेश जम्वाल ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से ‘मंडी चलो’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा।

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। इसमें जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, सचिव प्रियंता शर्मा, प्रवक्ता पंकज जम्वाल और मेयर सुमन ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

राकेश जम्वाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR को लेकर भ्रम फैलाने और राजनीतिक आरोप लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देगी।

उनके अनुसार मतदाता सूची का शुद्धिकरण और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रही है।

जम्वाल ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करना और SIR से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए।

जम्वाल ने कहा कि जनता सरकार से अपने वादों, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं पर जवाब चाहती है। उन्होंने पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में मंडी पहुंचकर पदयात्रा एवं जनसभा को सफल बनाने की अपील की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें