करीब एक महीने बाद शुरू हुई एलायंस एयर की उड़ानें, दिल्ली से सुबह 7:40 बजे रवाना होगा विमान
हिमाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को लेकर राहत भरी खबर है। करीब एक महीने से प्रभावित दिल्ली-शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा रविवार से दोबारा शुरू हो गई है। एलायंस एयर ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए इस हवाई मार्ग का नया विंटर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। नई समयसारिणी के अनुसार दिल्ली से विमान सुबह 7:40 बजे उड़ान भरेगा।
तकनीकी और परिचालन कारणों से हवाई सेवा प्रभावित होने के चलते हिमाचल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। त्योहारी सीजन और विंटर टूरिज्म सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट पर टिकट उपलब्ध नहीं थे। अक्तूबर में शिमला एयरपोर्ट पर कई दिन उड़ानें रद्द भी रही थीं।
अक्तूबर में कई दिन रद्द रही थीं उड़ानें
उपलब्ध आधिकारिक परिचालन आंकड़ों के अनुसार 11, 14, 15 और 17 अक्तूबर को दिल्ली-शिमला-दिल्ली और शिमला-धर्मशाला-शिमला रूट की उड़ानें प्री-कैंसल या रद्द दर्ज की गई थीं।
रविवार सुबह नई दिल्ली से एलायंस एयर का विमान शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से विमान ने सुबह धर्मशाला के लिए उड़ान भरी। धर्मशाला से वापसी के बाद यही विमान शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
पहले दिन शिमला हवाई अड्डे पर आगमन की दो उड़ानों के जरिये कुल 23 यात्री पहुंचे, जबकि प्रस्थान की दो उड़ानों से 28 यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। शिमला हवाई अड्डे के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि हवाई सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट का विंटर शेड्यूल
रूटउड़ान का समयपहुंचने का समयदिल्ली से शिमलासुबह 7:40 बजेसुबह 8:50 बजेशिमला से धर्मशालासुबह 9:15 बजेसुबह 10:05 बजेधर्मशाला से शिमलासुबह 10:30 बजेसुबह 11:20 बजेशिमला से दिल्लीसुबह 11:45 बजेदोपहर 12:55 बजे
एयरलाइन: एलायंस एयर
शेड्यूल: विंटर शेड्यूल
नोट: सभी समय स्थानीय समयानुसार हैं।
विंटर टूरिज्म सीजन में मिलेगी राहत
सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश के शिमला और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद रहती है। ऐसे में दिल्ली से सीधी हवाई सेवा बहाल होने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। नई समयसारिणी के अनुसार यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना निर्धारित उड़ान समय के मुताबिक बनानी होगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube