पधर-बिजनी सुपर हाईवे पर साहल के पास हादसा, टिप्पर से गिरकर युवक की मौत

पधर-बिजनी सुपर हाईवे पर साहल के पास हादसा, टिप्पर से गिरकर युवक की मौत
पधर-बिजनी सुपर हाईवे पर साहल के पास हादसा, टिप्पर से गिरकर युवक की मौत

Published:

पूल से टकराया टिप्पर, फ्रंट शीशा टूटने से सड़क पर गिरा साहल निवासी सतीश कुमार; मंडी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पधर से बिजनी तक बन रहे सुपर हाईवे पर साहल के पास एक टिप्पर पूल से टकरा गया। हादसा इतना जोरदार था कि टिप्पर का फ्रंट शीशा टूट गया और अंदर बैठा एक युवक सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत पधर अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर HP-67A 0886 को चालक भूपेंद्र कुमार चला रहा था और वह पधर से मंडी की ओर जा रहा था। साहल के पास टिप्पर अनियंत्रित होकर पूल से टकरा गया। इस दौरान टिप्पर में सवार साहल निवासी सतीश कुमार फ्रंट शीशा टूटने के कारण सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल सतीश कुमार को उपचार के लिए पधर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मंडी अस्पताल रेफर कर दिया। मंडी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात सतीश कुमार ने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पधर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशानघाट में किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें