पांवटा साहिब में 252 आवारा कुत्तों की नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण भी किया

पांवटा साहिब में 252 आवारा कुत्तों की नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण भी किया
पांवटा साहिब में 252 आवारा कुत्तों की नसबंदी, एंटी-रेबीज टीकाकरण भी किया

Published:

पशुपालन विभाग ने 8 दिवसीय एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान चलाया, आवारा कुत्तों की आबादी और रेबीज के खतरे को कम करना उद्देश्य

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण पाने और रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने के लिए पशुपालन विभाग ने विशेष एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम चलाया। आठ दिवसीय अभियान के तहत 252 आवारा कुत्तों की नसबंदी करने के साथ-साथ उन्हें एंटी-रेबीज टीके भी लगाए गए।

पशुपालन विभाग पांवटा साहिब के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित महाजन ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए आवारा कुत्तों को पकड़ने हेतु एक विशेष टीम बुलाई गई थी। टीम की मदद से कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण किया गया।

डॉ. अमित महाजन ने बताया कि इस कार्यक्रम से भविष्य में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। साथ ही आम जनता और बच्चों में डॉग बाइट तथा रेबीज का खतरा भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसके तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जाएगा, ताकि पांवटा साहिब में आवारा कुत्तों की समस्या को कम किया जा सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें