सुबह 6:59 बजे हिली धरती, 15 किलोमीटर गहराई में था भूकंप का केंद्र; जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। सुबह करीब 6 बजकर 59 मिनट पर धरती हिली, जिससे लोग कुछ देर के लिए सहम गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब 15 किलोमीटर की गहराई में रहा।
सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में हलचल पैदा हो गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूकंप के कारण जिले में किसी तरह की अनहोनी या नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल जिले में हालात सामान्य हैं और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube