धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

Published:

लग्जरी और प्रीमियम गाड़ियों की बढ़ी मांग, MD राजेंद्र वशिष्ठ बोले- हिमाचल में ऑटोमोबाइल बाजार का तेजी से हो रहा विस्तार

धनतेरस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में ऑटोमोबाइल बाजार में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर में नई गाड़ियां खरीदने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंचे। इस दौरान लग्जरी, प्रीमियम और आधुनिक सुविधाओं से लैस गाड़ियों की मांग विशेष रूप से देखने को मिली।

देव भूमि ग्रुप के शोरूम में भी सुबह से ही नई गाड़ियों की डिलीवरी लेने और खरीदारी करने वाले ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।

हिमाचल प्रदेश में देव भूमि ग्रुप हुंडई और स्कोडा का अधिकृत डीलरशिप नेटवर्क संचालित करता है। ग्रुप पूरे प्रदेश में स्कोडा का अधिकृत डीलर है, जबकि हुंडई के लिए मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में सेवाएं प्रदान करता है।

इस अवसर पर देव भूमि ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि हिमाचल में लोगों का रुझान अब पारंपरिक गाड़ियों से आगे बढ़कर लग्जरी, प्रीमियम और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले वाहनों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज का ग्राहक पहले की तुलना में अधिक जागरूक है। गाड़ी खरीदते समय कीमत और डिजाइन के साथ सुरक्षा, आधुनिक फीचर्स, इंजन क्षमता, तकनीक, माइलेज और बिक्री के बाद मिलने वाली सेवाओं को भी महत्व दिया जा रहा है।

राजेंद्र वशिष्ठ, जो फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA), हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन भी हैं, ने बताया कि धनतेरस के शुभ अवसर पर देव भूमि ग्रुप की ओर से करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने इसे प्रदेश में ऑटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ती मांग और ग्राहकों के ग्रुप पर भरोसे का प्रतीक बताया।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली, शाम 5:50 से 7:44 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

8 नवंबर को मनाई जाएगी दीपावली, शाम 5:50 से 7:44 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

दीपावली का पर्व 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:50 से 7:44 बजे तक रहेगा। अंक ज्योतिषी पंडित शशि पाल डोगरा के अनुसा...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें