बद्दी में कपड़ा कारोबारी से मांगी 15 लाख की फिरौती, पैसे न देने पर परिवार समेत गोली मारने की धमकी

बद्दी में कपड़ा कारोबारी से मांगी 15 लाख की फिरौती, पैसे न देने पर परिवार समेत गोली मारने की धमकी
बद्दी में कपड़ा कारोबारी से मांगी 15 लाख की फिरौती, पैसे न देने पर परिवार समेत गोली मारने की धमकी

Published:

बरोटीवाला में पिस्तौल लेकर दुकान में घुसे दो नकाबपोश युवक, कर्मचारी को डराकर कारोबारी से फोन पर की बात; पुलिस ने दर्ज किया मामला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला में एक कपड़ा कारोबारी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रकम न देने पर उसे परिवार समेत गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पिस्तौल लेकर दो नकाबपोश युवक कारोबारी की दुकान में घुस गए और वहां मौजूद कर्मचारी को डराकर कारोबारी के बारे में पूछताछ करने लगे। आरोप है कि युवकों ने फोन पर कारोबारी से बातचीत कर 15 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से अज्ञात लोग उन्हें व्हाट्सऐप कॉल के जरिए फोन कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। रकम न देने पर उन्हें गोली मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

शिकायत के मुताबिक, गत सोमवार दोपहर अभिषेक दुकान से खाना खाने के लिए घर गए हुए थे। इस दौरान दुकान पर उनका सहयोगी प्रकाश चंद मौजूद था। तभी दो नकाबपोश युवक पिस्तौल लेकर दुकान में पहुंचे और अभिषेक के बारे में पूछताछ करने लगे। दोनों युवक 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

प्रकाश चंद ने तुरंत फोन कर अभिषेक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनकी बातचीत भी फोन पर दोनों नकाबपोश युवकों से करवाई गई। आरोप है कि युवकों ने कारोबारी और उसके परिवार को गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी दी।

घटना के बाद सहमे कारोबारी ने पुलिस अधीक्षक बद्दी को शिकायत सौंपकर आरोपियों का पता लगाने, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बरोटीवाला में कपड़ा कारोबारी से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना बरोटीवाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4), 308(3), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें