कुल्लू में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार

 कुल्लू में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार
कुल्लू में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार

Published:

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया; आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला ने पति पर बेटी का यौन उत्पीड़न करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेटी ने मां को बताई घटना

पुलिस के अनुसार, महिला ने 30 अक्तूबर को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि 25 अक्तूबर को पति की ओर से कथित तौर पर शारीरिक उत्पीड़न किए जाने के बाद उसे तेगूबेहड़ अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अपनी मां के पास रहने लगी थी।

महिला के मुताबिक, 30 अक्तूबर को सुबह उसका पति दोनों बेटियों को स्कूल खुलने के कारण अपने क्वार्टर ले गया था। दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच दोनों बेटियां अपनी नानी के क्वार्टर पहुंचीं।

इसी दौरान बड़ी बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बेटी ने यह भी बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी गिरफ्तार

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मेडिकल परीक्षण करवाया और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें