मंडी में 2 नवंबर से शुरू होगी एसपीयू अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक मीट, 20 कॉलेजों की टीमें लेंगी हिस्सा

Published:

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के तत्वावधान में 4 नवंबर तक पड्डल मैदान में होंगी प्रतियोगिताएं, महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के तत्वावधान में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक मीट-2026 का आयोजन 2 से 4 नवंबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए), केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) और विद्यार्थी संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हैं।

2 नवंबर को होगा उद्घाटन समारोह

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सोमवार, 2 नवंबर को सुबह 10:30 बजे पड्डल मैदान, मंडी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय की निदेशक सुनीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

वह विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी और प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी।

20 महाविद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा

एथलेटिक मीट के मीडिया समन्वयक फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही खेल भावना, अनुशासन, पारस्परिक सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका को रेखांकित करना भी इसका उद्देश्य है।

खेल आयोजन सचिव डॉ. अंजू शर्मा के अनुसार, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 20 महाविद्यालयों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा चुका है और खेल मैदानों को भी तैयार कर लिया गया है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डॉ. अंजू शर्मा को आयोजन सचिव और प्रोफेसर विवेक कपूर को खेल संयोजक नियुक्त किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागियों, खेल अधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

यह आयोजन विभिन्न महाविद्यालयों के बीच आपसी समन्वय, एकता और सौहार्द को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा।मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के तत्वावधान में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक मीट-2026 का आयोजन 2 से 4 नवंबर तक किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए), केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) और विद्यार्थी संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हैं।

2 नवंबर को होगा उद्घाटन समारोह

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सोमवार, 2 नवंबर को सुबह 10:30 बजे पड्डल मैदान, मंडी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय की निदेशक सुनीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

वह विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी और प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी।

20 महाविद्यालयों की टीमें लेंगी हिस्सा

एथलेटिक मीट के मीडिया समन्वयक फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही खेल भावना, अनुशासन, पारस्परिक सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका को रेखांकित करना भी इसका उद्देश्य है।

खेल आयोजन सचिव डॉ. अंजू शर्मा के अनुसार, सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 20 महाविद्यालयों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा चुका है और खेल मैदानों को भी तैयार कर लिया गया है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डॉ. अंजू शर्मा को आयोजन सचिव और प्रोफेसर विवेक कपूर को खेल संयोजक नियुक्त किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागियों, खेल अधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

यह आयोजन विभिन्न महाविद्यालयों के बीच आपसी समन्वय, एकता और सौहार्द को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें