हिमाचल प्रदेश के ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदपुर गांव के पास रविवार की मध्यरात्रि एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार जलकर राख हो गई। राहत की बात रही कि कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 31 अक्तूबर और 1 नवंबर की मध्यरात्रि की है। कार नंबर CH 01-BR-5847 में तीन लोग सवार थे। तीनों दिल्ली के तिलक नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। वे बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे।
नंदपुर के पास अचानक भड़की आग
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदपुर गांव के पास पहुंचते ही कार में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख कार सवार तीनों लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि पूरी कार जलकर राख हो गई।
अंब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलने पर अंब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में किसी के घायल होने या जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube