कांगड़ा बाईपास ट्रायल आधार पर शुरू, 8 KM का सफर अब 4.5 KM में होगा पूरा

कांगड़ा बाईपास ट्रायल आधार पर शुरू, 8 KM का सफर अब 4.5 KM में होगा पूरा
कांगड़ा बाईपास ट्रायल आधार पर शुरू, 8 KM का सफर अब 4.5 KM में होगा पूरा

Published:

NHAI ने 1 नवंबर से यातायात के लिए खोला बाईपास, 593 मीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग और रियूंद खड्ड पर 155 मीटर लंबे पुल का हुआ निर्माण

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शिमला-मटौर कॉरिडोर के महत्वपूर्ण खंड भंगबार-कांगड़ा (NH-503) परियोजना के तहत निर्मित कांगड़ा बाईपास को 1 नवंबर 2026 से ट्रायल आधार पर यातायात के लिए खोल दिया है।

रियूंद खड्ड पर 155 मीटर लंबे प्रमुख पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को यातायात के लिए शुरू किया गया है।

4.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में सुरंग और पुल शामिल

कांगड़ा बाईपास की कुल लंबाई 4.5 किलोमीटर है। इसमें 593 मीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग, लगभग 477 मीटर की कुल लंबाई वाले तीन प्रमुख पुल, 160 मीटर लंबा वायाडक्ट और 455 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज (ROB)-कम-वायाडक्ट शामिल है। इसके अलावा रियूंद खड्ड पर 155 मीटर लंबा प्रमुख पुल भी बनाया गया है।

8 किलोमीटर की दूरी घटकर 4.5 किलोमीटर रह जाएगी

बाईपास के शुरू होने से यात्रा की दूरी लगभग 8 किलोमीटर से घटकर 4.5 किलोमीटर रह जाएगी। इससे पुराने मार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से पर्यटन सीजन के दौरान जाम के कारण होने वाली देरी में भी कमी आएगी।

यह बाईपास कांगड़ा, धर्मशाला और मैक्लोडगंज की ओर जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए आवागमन को सुविधाजनक बनाएगा। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों, स्थानीय व्यापार और आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

NHAI ने वाहन चालकों से की सावधानी बरतने की अपील

NHAI ने स्पष्ट किया है कि बाईपास को फिलहाल ट्रायल आधार पर यातायात के लिए खोला गया है। प्राधिकरण ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सड़क पर लगे साइन बोर्ड और यातायात नियमों की अनुपालना करने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें