हमीरपुर में प्रशासन ने खुलवाया 100 साल पुराना रास्ता, पांच गांवों के लोगों को मिली राहत

हमीरपुर में प्रशासन ने खुलवाया 100 साल पुराना रास्ता, पांच गांवों के लोगों को मिली राहत
हमीरपुर में प्रशासन ने खुलवाया 100 साल पुराना रास्ता, पांच गांवों के लोगों को मिली राहत

Published:

धरोग पंचायत के कैहड़रू में निजी स्कूल मालिक पर रास्ता बंद करने का था आरोप, तहसीलदार ने दोनों पक्षों में करवाया समझौता

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत धरोग के गांव कैहड़रू में करीब 100 साल पुराने रास्ते को बंद करने का मामला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है। तहसीलदार हमीरपुर ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता करवाया और बंद रास्ते को खुलवा दिया। इससे पांच गांवों के लोगों को राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने एक निजी स्कूल के मालिक पर पुराने रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग की थी। इस संबंध में आदर्श जन विकास सेवा समिति कैहड़रू के सदस्यों ने 28 अक्तूबर को एसडीएम हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा था।

मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार हमीरपुर को मौके पर भेजा। राजस्व विभाग की जांच और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के बाद रास्ता खुलवा दिया गया।

पांच गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता

यह रास्ता पांच गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। ग्रामीण इसी रास्ते से पंचायत कार्यालय, पशु औषधालय और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आते-जाते हैं। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब रास्ता खुलने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

समिति और पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया आभार

रास्ता खुलने पर आदर्श जन विकास सेवा समिति कैहड़रू के प्रधान विक्रम चंद, उपप्रधान सुभाष चंद, अशोक कुमार, रविदत्त शर्मा, रवि शाह, विधि चंद, सचिव दलीप चंद, ग्राम पंचायत प्रधान अनु डोगरा, उपप्रधान संतोष कुमार और वार्ड सदस्य सीमा देवी ने प्रशासन का आभार जताया।

एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि मामले की राजस्व विभाग के माध्यम से जांच करवाई गई थी। तहसीलदार हमीरपुर ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करवाकर रास्ता खुलवा दिया है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें