शिमला में BJP की पदयात्रा में राहुल गांधी पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे दिल चोरी करना सीखो

शिमला में BJP की पदयात्रा में राहुल गांधी पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे दिल चोरी करना सीखो
शिमला में BJP की पदयात्रा में राहुल गांधी पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे दिल चोरी करना सीखो

Published:

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गुरुद्वारा से चौड़ा मैदान तक निकली पदयात्रा; जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस के खिलाफ महापदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से चौड़ा मैदान तक पदयात्रा निकाली।

इसके बाद चौड़ा मैदान में जनसभा आयोजित की गई, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) का समर्थन करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए।

भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों के वोट काटे जाने के विरोध में देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश भी बताया।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे दिल चोरी करना सीखो

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी छोड़कर भाजपा से दिल चोरी करना सीखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के नाम पर जीत रहे हैं। राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने जैसे फैसलों के जरिए भाजपा ने लोगों का दिल जीता है।

सरमा ने आरोप लगाया कि वोट चोरी की शुरुआत राहुल गांधी के दादा-नाना के समय से हुई थी। उन्होंने सरदार पटेल की जगह जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने को भी वोट चोरी बताया। SIR पर कांग्रेस के सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इस प्रक्रिया में गड़बड़ी होती तो केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें कैसे बनतीं।

उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो इस्तीफा दें और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करें।

सरमा ने राहुल गांधी से सिखों की हत्या के मामले में जनता से माफी मांगने की मांग भी की। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में अगले साल भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अब विदाई ले लेनी चाहिए।

जयराम ठाकुर बोले- सत्ता से बाहर रहने की कुंठा से जूझ रही कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के बाद 85 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे भी पागल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता से बाहर रहने की कुंठा से जूझ रही है और पार्टी को हर बात देर से मालूम पड़ती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कई राज्यों में दशकों से कांग्रेस का नाम तक नहीं है और जब वोट ही नहीं बचे तो चोरी कैसे होगी?

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुक्खू महाराज भी इसी चुनाव आयोग की प्रक्रिया से मुख्यमंत्री बने हैं। यदि उन्हें लगता है कि वोट चोरी हुई है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने पंचायत और नगर निगम चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि बैलेट पेपर से हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस 12 में से 11 जिलों में हारी, जबकि EVM से हुए नगर निगम चुनावों में चार में से तीन निगमों में हार का सामना करना पड़ा। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की हार को लेकर साधा निशाना

सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 99 हार के बाद उनकी हार की सेंचुरी पूरी होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

अनुराग ठाकुर ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राजीव गांधी के इशारे पर उस समय सिखों की हत्या हुई थी और अब उसी दिन कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी के आरोपों को लेकर राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के सामने भी सबूत नहीं दे पाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश भावनाओं के भरोसे चलेगा?

अनुराग ठाकुर ने यह भी पूछा कि कांग्रेस के शासनकाल में SIR सही था तो भाजपा के शासनकाल में गलत कैसे हो गया। उन्होंने मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि वह संविधान के अनुसार काम कर रहे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें