नूरपुर के बदूही में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 41 हजार रुपये

नूरपुर के बदूही में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 41 हजार रुपये
नूरपुर के बदूही में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 41 हजार रुपये

Published:

चौथे क्रिकेट कार्निवल सीजन के लिए पंजीकरण शुरू, उपविजेता को 31 हजार और टॉप-8 टीमों को भी मिलेगा नकद पुरस्कार

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर क्षेत्र के बदूही में चौथे क्रिकेट कार्निवल सीजन का आयोजन होने जा रहा है। रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के बैनर तले आयोजित होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए टीमों का पंजीकरण शुरू हो गया है। सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी ने सभी इच्छुक टीमों से 5 नवंबर से पहले पंजीकरण करवाने की अपील की है।

विजेता टीम को 41 हजार, उपविजेता को 31 हजार रुपये

चौथे क्रिकेट कार्निवल सीजन में विजेता टीम को 41 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा टॉप-8 टीमों को 5100-5100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले खिलाड़ी को एलईडी स्मार्ट टीवी दिया जाएगा।

युवाओं को नशे से दूर रखना मुख्य उद्देश्य

आयोजकों के अनुसार, क्रिकेट कार्निवल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने और अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। उन्होंने सभी टीमों से 5 नवंबर से पहले अपना पंजीकरण करवाने की अपील की।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें