MMU सुल्तानपुर के गेट के पास SIU ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, धर्मपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज
जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार युवकों को 7.80 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि को MMU सुल्तानपुर के गेट के समीप की। यहां खड़ी एक स्विफ्ट कार में चार युवक बैठे हुए थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप ठाकुर (43), निवासी गांव बैर की सेर, चंबाघाट, जिला सोलन; कुनाल कुमार (40), निवासी गांव कठार, चंबाघाट, जिला सोलन; कर्ण ठाकुर (27), निवासी गांव जखेड़, डाकघर दंधील, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन और रजनीश (34), निवासी झाजा,
तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस चारों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube