रामपुर में राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व विधायक नंद लाल का अंतिम संस्कार, CM सुक्खू देंगे श्रद्धांजलि

Published:

चार बार लगातार विधायक रहे नंद लाल के निधन से रामपुर में शोक, पैतृक गांव देओठी में होगा अंतिम संस्कार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार लगातार विधायक रहे नंद लाल का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

नंद लाल के आकस्मिक निधन से रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मंगलवार दोपहर रामपुर पहुंचा पार्थिव शरीर

नंद लाल का मंगलवार सुबह चमियाणा में निधन हो गया था। इसके बाद मंगलवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर रामपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह पहुंचा, जहां ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और आम जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव देओठी के लिए रवाना किया गया।

परिवार में शोक

नंद लाल के निधन से उनकी पत्नी सत्या धीमान, बेटे अभिषेक धीमान, पुत्रवधू सुप्रिया धीमान और पोते इहान धीमान गहरे दुख में हैं। उनके बेटे अभिषेक दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं।

रामपुर की जनता भी गमगीन

नंद लाल को ईमानदार, मेहनती और पार्टी के प्रति समर्पित नेता के रूप में जाना जाता था। वह आम जनमानस के बीच लोकप्रिय थे। उनके निधन से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग गमगीन हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नंद लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इससे प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि नंद लाल विधानसभा में उनके सहयोगी रहे थे और उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख पहुंचा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें