नेहनार-जुब्बल मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुब्बल पुलिस ने 33 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद (18) पुत्र बालक राम निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तीन नवंबर को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर नियमित गश्त के दौरान एक युवक की गतिविधियों के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस नशे की खरीद-फरोख्त और संभावित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube