भाजपा पांच गुटों में बंटी, इसलिए हिमाचल लाने पड़े असम के CM: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

भाजपा पांच गुटों में बंटी, इसलिए हिमाचल लाने पड़े असम के CM: सुखविंद्र सिंह सुक्खू
भाजपा पांच गुटों में बंटी, इसलिए हिमाचल लाने पड़े असम के CM: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Published:

मुख्यमंत्री का दावा- अगले विधानसभा चुनाव में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार, बोले- शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा को भी देंगे न्योता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की शिमला में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पांच गुटों में बंटी हुई है। यही वजह है कि इन गुटों को एकजुट करने के लिए भाजपा को असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल लाना पड़ा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने हिमाचल में अपने संबोधन के दौरान अगले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात कही थी। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी तो शपथ ग्रहण समारोह में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। सुक्खू ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनना तय है।

उन्होंने भाजपा के विधायकों को लेकर भी दावा किया कि पार्टी के 16 विधायक अभी ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वे दोबारा चुनाव जीत सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम आने पर उनके इस दावे की सच्चाई सामने आ जाएगी।

EVM और चुनावी सवालों पर भी रखी बात

ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि इसका विरोध कब से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में हुए थे, जबकि ईवीएम को लेकर वर्ष 2024 के बाद सवाल उठाए गए। उनके अनुसार, इन मुद्दों को तथ्यों और समयक्रम के आधार पर समझना चाहिए।

RDG बंद होने के बावजूद आर्थिक व्यवस्था संभालने का दावा

प्रदेश सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की नीति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों से प्रदेश को मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने के बावजूद सरकार ने आर्थिक चुनौतियों का सामना किया है।

सुक्खू ने दावा किया कि RDG में करीब 8 से 10 हजार करोड़ रुपये की कमी आने के बावजूद प्रदेश सरकार अपनी आर्थिक व्यवस्था संभालने में सफल रही है। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश की संपदा और संसाधनों का सही इस्तेमाल जरूरी है। सरकार प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "हिमाचल की जो संपदा है, उस संपदा को न तो हम लुटने दे रहे हैं, न लूट रहे हैं, न लुटने देंगे और न ही लुटाएंगे।"

दिल्ली की रैली और SIR को लेकर भाजपा पर आरोप

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और विपक्षी दलों की रैली को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम जनता की आवाज उठाना है। रैलियां और आंदोलन लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आयोजित रैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे और जनता ने लोकतंत्र तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) के माध्यम से कथित धांधली की जा रही है और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें