सिरमौर के राजगढ़ में RSS का भव्य पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव

सिरमौर के राजगढ़ में RSS का भव्य पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव
सिरमौर के राजगढ़ में RSS का भव्य पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव

Published:

संघ के 101वें वर्ष के उपलक्ष्य में नेहरू मैदान से निकला संचलन, स्वयंसेवकों ने शहर की परिक्रमा कर दिया अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राजगढ़ खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।

संघ के 101वें वर्ष के उपलक्ष्य में नेहरू मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन, ध्वजारोहण और ध्वज प्रणाम के साथ हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भव्य पथ संचलन निकाला।

अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए स्वयंसेवक राजगढ़ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे और शहर की परिक्रमा के बाद वापस नेहरू मैदान पहुंचे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एकता, संगठन, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेद प्रकाश ठाकुर और संघ के प्रांतीय प्रचारक प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि वेद प्रकाश ठाकुर ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 101 वर्षों की यात्रा और उसकी विचारधारा पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि संघ ने हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा के आधार पर विस्तार किया है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग करने की बात भी कही।

संघ के खंड कार्यवाह विकल्प सिंह ठाकुर ने विजयादशमी को शौर्य, शक्ति और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1925 में इसी अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। संघ की शाखाओं में शारीरिक व्यायाम, बौद्धिक विकास, अनुशासन और सामूहिकता पर विशेष जोर दिया जाता है।

वहीं, संघ के प्रांतीय प्रचारक प्रताप सिंह ने कहा कि विजयादशमी उत्सव संघ की प्रमुख परंपराओं में शामिल है। इस अवसर पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन का विशेष महत्व है। इनके माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की भावना विकसित होती है।

राजगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने संगठन की परंपराओं और गतिविधियों में भागीदारी की। नेहरू मैदान से शुरू होकर शहर की परिक्रमा करने वाला पथ संचलन सामूहिक सहभागिता और अनुशासन का प्रतीक रहा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें