मंडी में मिल्कफेड का दिवाली मिठाई आउटलेट शुरू, शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध

मंडी में मिल्कफेड का दिवाली मिठाई आउटलेट शुरू, शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध
मंडी में मिल्कफेड का दिवाली मिठाई आउटलेट शुरू, शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध

Published:

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ, मिल्कफेड ने इस साल तैयार कीं करीब 500 क्विंटल मिठाइयां; 700 और 1100 रुपये के गिफ्ट पैक भी उपलब्ध

दीपावली के त्योहार पर आम जनता को शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने मंडी में विशेष मिठाई आउटलेट शुरू किया है। सेरी मंच के समीप खोले गए इस अस्थाई आउटलेट का सोमवार, 2 नवंबर को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि त्योहारों के दौरान शुद्ध, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक मिठाइयां उत्सव की खुशी को दोगुना कर देती हैं। उन्होंने आम जनता से क्लीन व ग्रीन दिवाली मनाने का आह्वान किया और मिल्कफेड की शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयों का आनंद लेने की अपील की।

मिल्क प्लांट चक्कर के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की भारी मांग को देखते हुए इस वर्ष मिल्कफेड ने लगभग 500 क्विंटल मिठाइयां तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड की मिठाइयों में पूर्ण शुद्धता का भरोसा दिया जा रहा है।

मिल्कफेड आउटलेट पर मिलेंगी ये मिठाइयां

आउटलेट पर पिन्नी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, पहाड़ी बर्फी, डोडा बर्फी, रोस्टेड चना बर्फी, ब्राउन पेड़ा और कोकोनट बर्फी का 400 ग्राम का पैक 285 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, काजू बर्फी का 400 ग्राम का पैक 410 रुपये और मोतीचूर लड्डू का 400 ग्राम का पैक 210 रुपये में मिल रहा है। रसगुल्ला और गुलाब जामुन की कीमत 250 रुपये प्रति किलो रखी गई है।

दीपावली पर अपनों को उपहार देने के लिए मिल्कफेड की ओर से 700 रुपये और 1100 रुपये के विशेष गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं। इसके अलावा 800 ग्राम की पैकेजिंग में भी विभिन्न मिठाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

शुगर फ्री मिठाइयों के विकल्प भी उपलब्ध

मिल्कफेड के आउटलेट पर शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध हैं। इनमें मिल्क केक, कोकोनट बर्फी और पहाड़ी बर्फी शामिल हैं। इनकी 400 ग्राम की पैकिंग 380 रुपये में उपलब्ध है।

विश्वकांत शर्मा ने बताया कि मंडी प्लांट के तहत मंडी, सुंदरनगर, चक्कर, कुल्लू, मौहल, जाहू और हमीरपुर में भी दीपावली के अवसर पर मिल्कफेड के अस्थाई आउटलेट लगाए गए हैं, जहां उपभोक्ता विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीद सकेंगे।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के निदेशक मंडल सदस्य अमृत लाल, तकनीकी सुपरिटेंडेंट लाभ सिंह और मार्केट इंचार्ज विवेक ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें