हमीरपुर में भाजपा का पूर्व कर्मचारी सम्मेलन, राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर लगाए हक छीनने के आरोप

हमीरपुर में भाजपा का पूर्व कर्मचारी सम्मेलन, राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर लगाए हक छीनने के आरोप
हमीरपुर में भाजपा का पूर्व कर्मचारी सम्मेलन, राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर लगाए हक छीनने के आरोप

Published:

अनुराग ठाकुर बोले- भाजपा सत्ता में आई तो पूर्व कर्मचारियों और कर्मचारियों के सभी ड्यूज चुकता किए जाएंगे

जिला मुख्यालय हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, पूर्व कर्मचारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उनके अनुभवों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व कर्मचारी और कर्मचारी अपना हक लेने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार उन्हें उनका अधिकार देने में पूरी तरह नाकाम रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यकाल को असफल करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व कर्मचारियों के अधिकारों का हनन किया है।

वहीं, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व कर्मचारियों और कर्मचारियों के ड्यूज का भुगतान नहीं किया है। इसी कारण कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी अपने हक के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।

उन्होंने सम्मेलन में मौजूद पूर्व कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि भाजपा के सत्ता में आने पर कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के सभी लंबित ड्यूज चुकता किए जाएंगे और उन्हें उनका हक दिलाया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें