स्टांप शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

स्टांप शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
स्टांप शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Published:

सोलन में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान सभा ने शुल्क वृद्धि वापस लेने और आम लोगों को राहत देने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश में स्टांप शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में हिमाचल किसान सभा, सोलन ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को किसान सभा ने उपायुक्त सोलन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर स्टांप शुल्क में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस दौरान किसान सभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसान सभा का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा संपत्ति हस्तांतरण, शपथपत्र, समझौता, मुख्तारनामा, बंधक विलेख, लीज और अन्य कानूनी दस्तावेजों पर स्टांप शुल्क बढ़ाने से आम परिवारों, किसानों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे जमीन-जायदाद के हस्तांतरण और रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी महंगी हो जाएगी।

सभा ने उल्लेख किया कि राज्य विधानसभा से पारित भारतीय स्टाम्प (हिमाचल प्रदेश द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लगभग 40 श्रेणियों के लेन-देन पर शुल्क दरों में संशोधन किया गया है।

किसान सभा ने सरकार से मांग की कि आम नागरिकों को राहत देने के लिए स्टांप शुल्क में की गई वृद्धि रद्द की जाए और किसानों, छोटे भूस्वामियों तथा निम्न-मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

किसान सभा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आगे व्यापक जन-आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीतीश ठाकुर, जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, कैशियर मनोहर मेहता, जिला कमेटी सदस्य मेघराम, मोहित, केशव, कमल किशोर, रामप्रताप, गणेश राम सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें