जोगिंदरनगर में PWD कर्मी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, विधायक ने SP मंडी से लगाई गुहार

जोगिंदरनगर में PWD कर्मी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, विधायक ने SP मंडी से लगाई गुहार
जोगिंदरनगर में PWD कर्मी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, विधायक ने SP मंडी से लगाई गुहार

Published:

26 वर्षीय मल्टी टास्क वर्कर अनिल कुमार 4 नवंबर को ड्यूटी के लिए घर से निकला था, अब तक नहीं मिला कोई सुराग; पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल में लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत 26 वर्षीय मल्टी टास्क वर्कर अनिल कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव बनोग (डाकघर नौहली) निवासी हेमराज पुत्र देवी राम ने जोगिंदरनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अनिल कुमार 4 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन वह अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस ने इस मामले में अभियोग संख्या 178/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें अनिल कुमार का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

वहीं, जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने युवक के लापता होने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने एसपी मंडी से फोन पर बातचीत कर अनिल कुमार की जल्द और सकुशल बरामदगी का आग्रह किया। विधायक ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि युद्धस्तर पर तलाश अभियान चलाकर युवक को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जाए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और जयराम ठाकुर से की मुलाकात

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने 6 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, एक दिन में 200 कारों की डिलीवरी

धनतेरस पर देव भूमि ग्रुप के हिमाचल स्थित शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। ग्रुप की ओर से शुभ अवसर पर करीब 200 नई कारों की डिलीवरी की जा रही है। MD राजे...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें