मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू, कांग्रेस के प्रदर्शन में होंगे शामिल

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वीरवार सुबह अचानक शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार वह राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने की भी संभावना है।

TV Incharge

अपडेट: 2 मिनट
राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू, कांग्रेस के प्रदर्शन में होंगे शामिल

शिमला में कार्यक्रम छोड़कर अचानक दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की भी संभावना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वीरवार सुबह अचानक शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू का शिमला में वन विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम था। हालांकि, वीरवार सुबह उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया और वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात संभव

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं। राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस भी प्रदेश में आंदोलन शुरू कर चुकी है।

शिमला में लोकभवन के बाहर किया था प्रदर्शन

बुधवार को कांग्रेस ने शिमला में लोकभवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

अब वीरवार को कांग्रेस की ओर से जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला संगठनों को प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल विशेष रूप से ऊना पहुंचकर वहां होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगी। पार्टी की ओर से जिला स्तर के प्रदर्शनों के माध्यम से राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध को आगे बढ़ाने की तैयारी की गई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें