हिमाचल के टैक्सी-पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत, वाहनों की उम्र सीमा 12 से बढ़कर 15 साल होगी

हिमाचल के टैक्सी-पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत, वाहनों की उम्र सीमा 12 से बढ़कर 15 साल होगी
हिमाचल के टैक्सी-पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत, वाहनों की उम्र सीमा 12 से बढ़कर 15 साल होगी

Published:

मुकेश अग्निहोत्री ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी फोरलेन पर 80 किमी प्रति घंटे की गति सीमा पर भी बनी सहमति

हिमाचल प्रदेश के टैक्सी और पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न परिवहन मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने पर सहमति बनी। इससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

टूरिस्ट वाहनों की उम्र सीमा 15 साल करने पर फैसला

बैठक में उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहन संचालकों की लंबे समय से लंबित मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने पर्यटक वाहनों की परमिसिबल एज लिमिट 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का आग्रह किया।

अग्निहोत्री ने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट योजना के तहत आने वाले वाहनों की आयु सीमा पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में सड़क सुरक्षा मानकों से समझौता किए बिना कॉन्ट्रैक्ट कैरिज वाहनों को भी इसी तरह की राहत दी जानी चाहिए।

बैठक में टूरिस्ट परमिट के तहत हिमाचल प्रदेश में संचालित टैक्सियों की वैधता अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटरों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

एटीएस की कमी का मुद्दा भी उठा

उपमुख्यमंत्री ने हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) के अपर्याप्त बुनियादी ढांचे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल केवल दो एटीएस कार्यरत हैं। ऐसे में पर्याप्त एटीएस स्थापित होने तक परिवहन संचालकों की सुविधा के लिए मैनुअल फिटनेस टेस्टिंग व्यवस्था को समानांतर रूप से जारी रखने की अनुमति देने का आग्रह किया गया।

नितिन गडकरी ने राज्य सरकार की मांगों पर सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रदेश में निर्माणाधीन एटीएस केंद्रों की स्थिति और उनसे संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की ओर से यह विवरण जल्द केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

पंडोगा-झलेड़ा सड़क को एनएच नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश

मुकेश अग्निहोत्री के आग्रह पर अमृतसर-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को पंडोगा स्थित पंजाब-हिमाचल सीमा से झलेड़ा, ऊना तक राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए। इस कदम से ऊना क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सकारात्मक रुख और सहयोग के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि प्रदेश से जुड़े अन्य लंबित परिवहन मामलों का भी जल्द समाधान होगा और इससे हिमाचल के परिवहन तथा पर्यटन क्षेत्र को लंबे समय से अपेक्षित राहत मिलेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें