लडभड़ोल के विकास के लिए उठीं 24 मांगें, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लडभड़ोल के विकास के लिए उठीं 24 मांगें, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
लडभड़ोल के विकास के लिए उठीं 24 मांगें, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Published:

जोगिंदर नगर विकास मंच ने SDM कार्यालय, मिनी सचिवालय, खेल स्टेडियम और अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती सहित कई मांगें उठाईं

लडभड़ोल क्षेत्र के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जोगिंदर नगर विकास मंच ने प्रदेश सरकार के समक्ष 24 प्रमुख मांगें उठाई हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मंच ने सोमवार को स्थानीय नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

मंच के संस्थापक केके सकलानी और जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपा।

मंच के संस्थापक केके सकलानी ने कहा कि लडभड़ोल क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। ज्ञापन में लडभड़ोल में एसडीएम कार्यालय और मिनी सचिवालय स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। इसके अलावा क्षेत्र की 40 पंचायतों के युवाओं के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम, खेल अकादमी और स्थानीय रोजगार कार्यालय खोलने का आग्रह किया गया है।

सड़क, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाएं मजबूत करने की मांग

मंच ने बैजनाथ-लडभड़ोल मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने और जर्जर सैठ पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की मांग भी उठाई है। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती, फायर सब-स्टेशन को क्रियाशील करने और पुलिस चौकी को पूर्ण थाने का दर्जा देने का आग्रह किया गया है।

जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने कहा कि लडभड़ोल क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां प्रशासनिक और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा दीवारों के निर्माण के साथ पेयजल और शिक्षा से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई।

जोगिंदर नगर विकास मंच ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इन मांगों पर त्वरित संज्ञान लेकर लडभड़ोल क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें