नूरपुर फोरलेन पर उठे सवाल, 2 साल में 42 मौतों का दावा

नूरपुर फोरलेन पर उठे सवाल, 2 साल में 42 मौतों का दावा
नूरपुर फोरलेन पर उठे सवाल, 2 साल में 42 मौतों का दावा

Published:

अकिल बख्शी ने NHAI और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर उठाए सवाल, कंडवाल-भेडखड्ड सड़क निर्माण को बताया अवैज्ञानिक

नूरपुर के निर्माणाधीन फोरलेन को लेकर रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी ने प्रेस वार्ता कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने कंडवाल से भेडखड्ड तक सड़क की स्थिति पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से निर्माण कार्य अवैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है, जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

अकिल बख्शी ने कहा कि इस सड़क पर सफर करने में लगने वाला लंबा समय और लगातार सामने आ रहे हादसे गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने अपनी रिसर्च का हवाला देते हुए दावा किया कि वर्ष 2022 से 2024 के बीच इस सड़क पर लगभग 42 लोगों की मौत हुई है।

NHAI और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल

अकिल बख्शी ने सड़क पर संभावित ब्लैक स्पॉट्स और हादसों से संबंधित एफआईआर में NHAI का नाम दर्ज नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने सांसद, विधायक और पूर्व विधायक की भूमिका पर सवाल करते हुए पूछा कि आखिर जनता की इस गंभीर समस्या को संबंधित मंत्रालयों तक प्रभावी ढंग से क्यों नहीं पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से इस मुद्दे को उठाते आ रहे हैं और आगे भी नूरपुर की आवाज संसद तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि NHAI और संबंधित विभाग इन सवालों पर क्या जवाब देते हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें