खेलो हिमाचल पर 22.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 20 नवंबर को धर्मशाला में CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ

खेलो हिमाचल पर 22.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 20 नवंबर को धर्मशाला में CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ
खेलो हिमाचल पर 22.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 20 नवंबर को धर्मशाला में CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ

Published:

ब्लॉक से प्रदेश स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं, छह खेलों में 18 से 35 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा; विजेताओं को मिलेगी आकर्षक पुरस्कार राशि

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश सरकार 'खेलो हिमाचल' प्रतियोगिता शुरू करने जा रही है। केंद्र सरकार की 'खेलो इंडिया' पहल की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में युवाओं को ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 नवंबर को धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस आयोजन पर करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर खेल विभाग ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले इस आयोजन में तीन खेल शामिल करने का प्रस्ताव था, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर इनकी संख्या बढ़ाकर छह कर दी गई है।

खेलों के नाम जल्द तय किए जाएंगे। प्रतियोगिताएं ब्लॉक, सब-डिवीजन, जोनल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। इसके लिए खेल विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। फिलहाल टीम पंजीकरण के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग निर्धारित किया गया है।

विजेताओं को मिलेगी आकर्षक पुरस्कार राशि

खेल मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों पर विजेता खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि निर्धारित की जाएगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए उद्घाटन समारोह में ड्रोन शो, लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसमें जिला स्तर पर चयनित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एक स्टार कलाकार को भी आमंत्रित करने की योजना है। आयोजन के लिए तीन से चार इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों ने प्रस्तुतियां दी हैं। बेहतर प्रस्तुति देने वाली कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

गोमा के अनुसार, शुरुआत में आयोजन के लिए करीब 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। पुरस्कार राशि और उद्घाटन समारोह का स्तर बढ़ाने के कारण अब खर्च का अनुमान करीब 22.5 करोड़ रुपये हो गया है। प्रतियोगिता को चार से छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। मौजूदा योजना के अनुसार इसका समापन फरवरी के अंत या मार्च में किया जा सकता है।

विधानसभा सत्र और पुलिस भर्ती को देखते हुए तारीख पर होगा विचार

यादविंदर गोमा ने कहा कि 20 नवंबर को विधानसभा का शीतकालीन सत्र और पुलिस भर्ती प्रक्रिया भी प्रस्तावित है। धर्मशाला में भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए अधिकारियों के साथ इस विषय पर चर्चा की जाएगी।

खेल प्रतियोगिता और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले युवाओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। उद्घाटन की तारीख को लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। उद्घाटन समारोह एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित करने की योजना है।

खिलाड़ियों के होंगे डोप टेस्ट

खेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की निगरानी के लिए संबंधित जिला खेल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करने की पुष्टि होने पर संबंधित खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खिलाड़ियों के डोप टेस्ट भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना है और इसमें अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्रिकेट फाइनल का स्थान बाद में होगा तय

मंत्री ने बताया कि क्रिकेट सहित अन्य खेलों के आयोजन स्थलों और मुकाबलों की तारीखों का निर्धारण उद्घाटन समारोह के बाद किया जाएगा। 20 नवंबर को मशाल प्रज्वलन की तर्ज पर भव्य शुभारंभ की तैयारी है। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर होने वाली प्रतियोगिताओं का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें