हमीरपुर में भाजपा की पथ यात्रा, राजीव बिंदल और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हमीरपुर में भाजपा की पथ यात्रा, राजीव बिंदल और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
हमीरपुर में भाजपा की पथ यात्रा, राजीव बिंदल और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Published:

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निजी होटल में हुआ सम्मेलन, हमीरपुर से गांधी चौक तक कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल यात्रा

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पथ यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान हमीरपुर, बिलासपुर, देहरा, धर्मपुर और ऊना से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पथ यात्रा से पहले हमीरपुर बाईपास स्थित एक निजी होटल में सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए। सम्मेलन में पहुंचने पर दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

सम्मेलन में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, विधायक रणधीर शर्मा, विधायक त्रिलोक जंबाल और विधायक विक्रम ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने बाईपास से हमीरपुर के गांधी चौक तक पैदल पथ यात्रा निकाली और लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर राजीव बिंदल का हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश को विदेशी ताकतों के हाथों में धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस विदेशी शक्तियों के प्रभाव में आकर देश को नुकसान पहुंचाना चाहती है।

बिंदल ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है और उसका चार साल का शासन महिला विरोधी एवं भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाजपा के पांच गुटों में बंटे होने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले अपने आसपास देखना चाहिए और जागती आंखों से सपने देखना बंद करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि आज चुनाव होते हैं तो भाजपा प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर उठाए सवाल

सांसद अनुराग ठाकुर ने एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद बिहार और केरल में भी चुनाव हुए हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या ईवीएम से चुनाव होने के बाद केरल के मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे? अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सही हैं या कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्री, इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी से लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी तक कांग्रेस का छात्र संगठन चुनावों में बुरी तरह हारा है। उनके अनुसार, खामी राहुल गांधी और उनकी सोच में है, लेकिन इसका ठीकरा भाजपा पर फोड़ा जा रहा है।

दिल्ली में कांग्रेस गठबंधन की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया था, जबकि उनके अनुसार वहां करीब 50 हजार लोग ही पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और पार्टी संवैधानिक संस्थाओं के नाम पर अराजकता फैलाने का काम कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

BBMB से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, सुप्रीम कोर्ट ने 11,973 मिलियन यूनिट बिजली देने के दिए आदेश

बीबीएमबी की परियोजनाओं में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके तहत हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिल...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें