दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े मॉड्यूल के सात गुर्गे गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े मॉड्यूल के सात गुर्गे गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े मॉड्यूल के सात गुर्गे गिरफ्तार

Published:

नई दिल्‍ली।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आईएसआई समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय आतंक-आपराधिक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर संवेदनशील स्थानों और प्रमुख व्यक्तियों की रेकी कर रहे

थे। पुलिस के अनुसार इस मॉड्यूल का संचालन पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर द्वारा किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में अनस उर्फ अनस त्यागी, मोहित उर्फ योगी, साबिर, आरिफ उर्फ प्रधान, दीपक उर्फ दीपक एग्रोला, जतन और करणवीर सिंह शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं।

हथियार, कारतूस और डिजिटल साक्ष्य बरामद

स्पेशल सेल ने आरोपियों के कब्जे से पांच सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, 41 कारतूस, सात मोबाइल फोन, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और एक कार बरामद की है। मोबाइल फोन से पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के साथ हुई चैट, वॉयस नोट और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी कर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने में भी शामिल थे।

हिंदू नेताओं और अहम ठिकानों की कर रहे थे रेकी

जांच में सामने आया है कि आरोपियों को दिल्ली-एनसीआर के सार्वजनिक स्थानों, कुछ हिंदू नेताओं, प्रमुख हस्तियों और हरियाणा के एक प्रसिद्ध भोजनालय की रेकी करने का निर्देश दिया गया था।

आरोपियों ने इन स्थानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजे थे। पुलिस का मानना है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल भविष्य में आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

युवाओं को लालच देकर जोड़ रहा था नेटवर्क

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को अपने साथ जोड़ता था। उन्हें जल्दी पैसा कमाने और बेहतर जीवन का लालच देकर रेकी, हथियारों की व्यवस्था, नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल किया जाता था।

वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस के अनुसार नेटवर्क फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन, हवाला चैनलों और डेड-ड्रॉप डिलीवरी सिस्टम के जरिए संचालित किया जा रहा था। स्पेशल सेल अब डिजिटल साक्ष्यों, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें