लंबे समय बाद जेपी नड्डा को हिमाचल की आई याद, प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ने में नाकाम रहे: विनय कुमार

लंबे समय बाद जेपी नड्डा को हिमाचल की आई याद, प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ने में नाकाम रहे: विनय कुमार
लंबे समय बाद जेपी नड्डा को हिमाचल की आई याद, प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ने में नाकाम रहे: विनय कुमार

Published:

शिमला।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद जेपी नड्डा को हिमाचल प्रदेश की याद आई है। विनय कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली जाने से पहले हिमाचल उनकी कर्मभूमि थी, लेकिन यदि उन्होंने प्रदेश का इतना विकास किया होता तो भाजपा को सत्ता से बाहर नहीं होना

पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन सरकार का दावा पूरी तरह से झूठा साबित हुआ है। वादे के अनुसार हिमाचल प्रदेश को 1,500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ने में नाकाम रही भाजपा

विनय कुमार ने कहा कि जेपी नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के अधिकारों की बात मजबूती से रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जान गंवाने वाले हमीरपुर के आदित्य शर्मा के मामले में भी केंद्र सरकार ने कोई विशेष पहल नहीं की।

महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर साधा निशाना

महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए विनय कुमार ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि डिब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने के कारण किसानों और बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।

उन्होंने नीट पेपर लीक मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज अजीब परिस्थितियां पैदा हो गई हैं और केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता प्रभावित हो रही है।

पंचायत चुनावों में धनबल के इस्तेमाल का आरोप

पंचायत चुनावों को लेकर भी विनय कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा के दावे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल के सहारे चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें